जिले में 922 हितग्राहियों के खाते में पहुंची 23.05 लाख, मुख्यमंत्री के द्वारा बेरोज़गारी भत्ता योजना की द्वितीय किश्त जारी.

kamrun nisha.

जिले में 922 हितग्राहियों के खाते में पहुंची 23.05 लाख, मुख्यमंत्री के द्वारा बेरोज़गारी भत्ता योजना की द्वितीय किश्त जारी

मनेंद्रगढ़/31 मई 2023/

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने रायपुर निवास कार्यालय से वर्चुअल रूप से बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों के खाते में द्वितीय किस्त की राशि का अंतरण किया।

एमसीबी ज़िले में बेरोज़गारी भत्ता योजना के तहत कुल पात्र हितग्राही 922 हैं जिन्हें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा बटन दबाकर उनके खातों में ऑनलाइन 2500-2500 की राशि हस्तांतरित की गई। बेरोज़गारी भत्ता योजना के तहत कुल 23 लाख 5 हज़ार रुपये का हस्तांतरण हितग्राहियों को किया गया। इस अवसर पर जिले के हितग्राहियों ने राशि मिलने पर इस राशि का उपयोग अपने आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं सहित अन्य आवश्यक कार्यों में व्यय करने की बात कही। उन्होंने द्वितीय किस्त की राशि प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को तहे दिल से धन्यवाद दिया।


: दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने 39 और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में 32 भावी मतदाता हुए शामिल

  मनेंद्रगढ़/31मई 2023/ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में दिव्यांजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिये लगातार खण्डस्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से  दिव्यांग भावी मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

   समाज कल्याण विभाग के प्रभारी उप संचालक श्रीमती अंजना बैक ने बताया कि मंगलवार को बड़ी बाज़ार चिरमिरी के जनपद स्कूल भवन परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शामिल होने के लिये बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। शिविर में कुल 39 दिव्यांजनों के द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीन प्रमाण पत्र और नवीनीकरण लिए आवेदन किया गया। शिविर में उपस्थित डॉक्टरों की टीम ने दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण, यूडीआईडी प्रमाण पत्र, मतदाता परिचय पत्र बनाने के साथ नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए निर्धारित स्वास्थ्य जाँच की। इसी तरह से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कुल 3 लोगों का आवेदन प्राप्त हुआ। शिविर के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया जिसमें 17+ के 32 भावी दिव्यांग मतदाता शामिल हुए। मतदाताओं ने सेल्फ़ी ज़ोन में फोटो भी खिंचाया।

  कार्यक्रम में एसडीएम चिरमिरी श्री संतराम मरकाम, निगम आयुक्त सुश्री लवीना पांडेय,  समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री हरीश सक्सेना तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रभाष कुमार राय ने नपानि चिरमिरी के मनोनीत पार्षद के रूप में लिया शपथ

     मनेंद्रगढ़/31 मई 2023  / नगर पालिक निगम चिरमिरी में मनोनीत पार्षद के रूप में श्री प्रभाष कुमार राय को राज्य शासन के द्वारा नामांकित किया गया है। उनका मनोनयन दिव्यांग कोटे के विरुद्ध किया गया है। उन्होंने बुधवार को कलेक्टर एवं ज़िला दंडाधिकारी श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के समक्ष अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

  शपथ ग्रहण के समय निगम आयुक्त सुश्री लवीना पांडेय, नपानि चिरमिरी की स्पीकर श्रीमती गायत्री बिरहा, एमआईसी सदस्य श्री शिवांश जैन, श्री नजीर अहमद, श्री सुभाष कश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



         XXXXXXXXXXXX

मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें – श्री नरेंद्र दुग्गा

       मनेंद्रगढ़/31 मई 2023/ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री दुग्गा ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए प्रारंभ एवं स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण समय सीमा में  पूर्ण करने तथा जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों का विभागवार समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग अधिकारियों से  मुख्यमंत्री की घोषणा का अपडेट जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।

उन्होंने बैठक में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में चल रहे संविदा भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता पूर्ण करने तथा विद्यालय के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित तैयारियों तथा मतदान केंद्रों का सत्यापन की जानकारी लेते हुए निर्वाचन के कार्य में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी साथ ही सभी विभाग प्रमुखों से अधिकारियों-कर्मचारियों की पी.पी.ई.एस. की एंट्री शीघ्र कराने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों में गुणवत्तापूर्ण प्रगति लाने को कहा। बिजली बिल एवं लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को राहत दिलाने हेतु समय-समय पर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक से आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए जिससे अधिक से अधिक लोगो को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ मिल सके। मेडिकल कॉलेज और उद्यानिकी महाविद्यालय के लिये भूमि आबंटन और चिन्हांकन प्रक्रिया में तेज़ी लाने के निर्देश दिये।

      जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्या - समय सीमा की बैठक के उपरांत आयोजित जनदर्शन में लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किये। जनदर्शन में मुख्य रुप से राजस्व मामलों, बिजली सम्बन्धी समस्या, अतिक्रमण, सीमांकन, रोजगार, मनरेगा तथा अन्य मामलों से सम्बंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री दुग्गा ने सभी विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.