मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें – नरेंद्र दुग्गा।

kamrun nisha.

मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें – नरेंद्र दुग्गा

       मनेंद्रगढ़/31 मई 2023/ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री दुग्गा ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए प्रारंभ एवं स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण समय सीमा में  पूर्ण करने तथा जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों का विभागवार समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग अधिकारियों से  मुख्यमंत्री की घोषणा का अपडेट जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।

उन्होंने बैठक में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में चल रहे

संविदा भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता पूर्ण करने तथा विद्यालय के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित तैयारियों तथा मतदान केंद्रों का सत्यापन की जानकारी लेते हुए निर्वाचन के कार्य में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी साथ ही सभी विभाग प्रमुखों से अधिकारियों-कर्मचारियों की पी.पी.ई.एस. की एंट्री शीघ्र कराने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों में गुणवत्तापूर्ण प्रगति लाने को कहा। बिजली बिल एवं लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को राहत दिलाने हेतु समय-समय पर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक से आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए जिससे अधिक से अधिक लोगो को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ मिल सके। मेडिकल कॉलेज और उद्यानिकी महाविद्यालय के लिये भूमि आबंटन और चिन्हांकन प्रक्रिया में तेज़ी लाने के निर्देश दिये।

      जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्या - समय सीमा की बैठक के उपरांत आयोजित जनदर्शन में लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किये। जनदर्शन में मुख्य रुप से राजस्व मामलों, बिजली सम्बन्धी समस्या, अतिक्रमण, सीमांकन, रोजगार, मनरेगा तथा अन्य मामलों से सम्बंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर  दुग्गा ने सभी विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.