शराब घोटाले मिलावटी शराब भ्रष्टाचार के विरोध मे भाजयुमो जिला कोरिया ने लगाया शराब दुकानों चौक चौराहों में पोस्टर,हितेश प्रताप सिंह।

शराब घोटाले मिलावटी शराब भ्रष्टाचार के विरोध मे भाजयुमो जिला कोरिया ने लगाया शराब दुकानों चौक चौराहों में पोस्टर
बैकुंठपुर – प्रदेश की भूपेश सरकार मे लगभग 2000 करोड़ का शराब घोटाला हो या मिलावटी शराब बढ़ रहे भ्रष्टाचार को लेकर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व मे भाजयुमो के जिला के पदाधिकारियो द्वारा मण्डल स्तर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओ ने एक साथ मिल के भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया साथ ही चौक-चौराहो एवं अन्य दीवारों पर पोस्टर लगाए। पोस्टर लगाने से पहले सभी युवा मोर्चा के लोगे ने एक साथ हनुमान मंदिर में जाके सभी ने दर्शन किया इसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया

हितेश प्रताप ने युवा मोर्चा के लोगों के साथ चरचा, बैकुंठपुर,पटना इन जगहों के शराब दुकानों पर चौक चौराहों पर पोस्टर लगाए जम कर की नारे बाजी इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अरूण जयसवाल, जनपद सदस्य श्री राम चंद्र रजवाड़े, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर बंटी, कमलेश साहू,सच्चिदानंद द्विवेदी, भाजयुमो जिला मंत्री तरुण पैकरा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्री राम दुबे, आशीष यादव, प्रवेंद्र सिंह , भाजयुमो के संतोष सिंह,
पंकज दुबे ,राजेश यादव , शरद सिंह छोटू ,चंदन राजवाड़े,मनु राजवाड़े ,रोशन विश्वकर्मा संदीप चिकंजुरी, सत्या रेडी, सुनील विश्वकर्मा, अनिकेत रजवाड़े, लकी महंत, तुलेश्वर रजवाड़े,
सचिन मलिक, महमूद हसन, सुजैन जैन, तोषिफ ,संजय ,कुंडल साय, धर्मपाल,
उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.