Tuesday, October 20, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

पंचायत निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित, जनपद सीईओ को भी शोकाज नोटिस जारी.

kamrun nisha

पंचायत निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित, जनपद सीईओ को भी शोकाज नोटिस जारी

मनेंद्रगढ़/3 जून 23/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री एनके दुग्गा ने त्रिस्तरीय पंचायत कार्य में लापरवाही करने पर पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही जनपद सीईओ मनेंद्रगढ़ को भी शोकाज नोटिस जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत लालपुर में पदस्थ सचिव श्री रामसुभग बंजारे के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों की भ्रामक जानकारी उपलब्ध कराये जाने के कारण निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ होगा। वहीं जनपद सीईओ मनेंद्रगढ़ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब माँगा गया है।