नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे एवं नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव के द्वारा वार्ड क्र.- 08 चेर में सीसी सड़क निर्माण कार्य एवं वार्ड क्र- 09 महलपारा में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

कोरिया बैकुंठपुर पालिका के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष बैकुंठपुर नविता शैलेश शिवहरे के द्वारा बताया गया कि आज वार्ड क्र.- 08 चेर में सीसी सड़क निर्माण कार्य एवं वार्ड क्र- 09 महलपारा में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

साथ ही उपाध्यक्ष आशीष यादव, वार्ड पार्षद बाबी, ममता गोयन, शिल्पा गुप्ता, ठेकेदार, नगर पालिका इंजीनियर कुशवाहा एवं वार्ड के समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। बड़े हर्ष उल्लास के साथ नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष आशीष कुमार यादव उर्फ लल्ला भैया एवं समस्त पार्षद गण के द्वारा भूमि पूजन किया गया क्षेत्र में अच्छी सुविधाएं नाली सड़क मिल सके क्षेत्र का विकास हो सके हमेशा तत्पर रहती है नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे एवं समर्थक रहे उपस्थित ।

