कलेक्टर ने लगाई रीपा के अधिकारियों-कर्मचारियों को फटकार.

kamrun nisha

कलेक्टर ने लगाई रीपा के अधिकारियों-कर्मचारियों को फटकार

मनेंद्रगढ़, 19-06-2023 / कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कक्ष में रीपा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर दुग्गा ने ज़िले के चिह्नांकित रीपा में चल रहे कार्यों के बारे में विस्तार से समीक्षा की। रीपा में स्वीकृत अजीविकामूलक गतिविधियों की धीमी प्रगति को लेकर कलेक्टर ने नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने अप्रारंभ कार्यों को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराते हुए डीपीएम को कहा कि एक माह के अंदर सभी अप्रारंभ कार्य प्रारंभ हो जायें। रीपा से युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों को मिलने वाला लाभ धरातल पर दिखना चाहिये। निर्माण कार्यों में प्रगति लाकर समयसीमा में कार्य पूर्ण करें। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी रीपा योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। बाजार की माँग के अनुरूप सामग्री तैयार करें और तैयार सामग्री को ओपन मार्केट में बिक्री करें। संबंधित अधिकारी फील्ड में जाकर मार्केट का मुआयना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.