Tuesday, October 20, 2026
Latest:
Uncategorized

आदिपुरुष की 200 करोड़ क्लब में एंट्री एंटरटेनमेंट.

kamrun nisha

आदिपुरुष की 200 करोड़ क्लब में एंट्री
एंटरटेनमेंट

नई दिल्ली। ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष रिलीज के बाद से कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो रही है। अब राम जन्मभूमि समेत कई संस्थानों के संतों ने फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है और आदिपुरुष के तुरंत बैन की मांग उठाई है। वहीं, शाहिद कपूर और कृति सेनन की आगामी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें…
तीन दिनों में आदिपुरुष ने कमाए 200 करोड़
प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज की शुरुआत से ही चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के VFX से लेकर स्टार्स के किरदारों तक पर काफी विवाद हो रहा है। हालांकि, इस पूरे विवाद के बाद भी ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने तीन दिन में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।