Monday, November 23, 2026
Latest:
Uncategorized

नगरीय निकाय चुनाव 2026 के लिए बैकुण्ठपुर और शिवपुर-चरचा में निर्वाचन अधिकारी नियुक्त बैकुण्ठपुर में अपर कलेक्टर और शिवपुर-चरचा में एसडीएम संभालेंगे रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी

बैकुण्ठपुर में अपर कलेक्टर और शिवपुर-चरचा में एसडीएम संभालेंगे रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी

नगरीय निकाय चुनाव 2026 के लिए बैकुण्ठपुर और शिवपुर-चरचा में निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

बैकुण्ठपुर में अपर कलेक्टर और शिवपुर-चरचा में एसडीएम संभालेंगे रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी

कोरिया, 23 नवंबर 2026/ नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए कोरिया जिले की बैकुण्ठपुर और शिवपुर-चरचा नगरपालिका परिषदों में रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन), कोरिया ने 19 नवंबर को जारी आदेश में दोनों निकायों के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है।

बैकुण्ठपुर नगरपालिका परिषद के लिए अपर कलेक्टर, कोरिया को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। पटना की तहसीलदार सुश्री रोशनी तिर्की और बैकुण्ठपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

शिवपुर-चरचा नगरपालिका परिषद के लिए बैकुण्ठपुर के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। बैकुण्ठपुर के नायब तहसीलदार सिराज अहमद और शिवपुर-चरचा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार, नियुक्तियां छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के अध्याय 3 के नियम 13 और 14 के तहत तथा 20 सितंबर 2024 के छत्तीसगढ़ राजपत्र क्रमांक 554 के परिपालन में की गई हैं।