किसानों का मुआवजा जल्द भुगतान हो — पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े जी
kamrun nisha

जिला कोरिया के पटना क्षेत्र के ग्राम-आंजोकला में आग के चपेट में आये गेंहू के फसल से हुए नुकसान का जायजा लेने छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े किसानों के बीच पहुंचे।
इस दौरान पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से किसानों के फसल नुकसान का मुआयना कर जल्द मुआवजा राशि भुगतान करने को कहा। इस दौरान किसानों ने पिछले वर्ष ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा न मिलने की शिकायत पूर्व मंत्री राजवाड़े से किया,जिस पर श्री राजवाड़े ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उस राशि को अतिशीघ्र भुगतान करने पर चर्चा किया, पूर्व मंत्री के साथ श्री राजेश साहू, भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े,मण्डल महामंत्री श्रीराम राजवाड़े,शिवशंकर साहू,रमेश कुमार सहित कई किसान उपस्थित रहे।

