क्या सरकारी आदेश महज कागज का टुकड़ा या कोरिया जिला के अधिकारी उड़ा रहे आदेशों की खिल्ली.
kamrun nisha.

क्या सरकारी आदेश महज कागज का टुकड़ा या कोरिया जिला के अधिकारी उड़ा रहे आदेशों की खिल्ली
आखिर कब होगी ऐसे कर्मचारियों पर कार्यवाही
जी हां यह कोई कहानी नहीं है बल्कि कोरिया जिले मे चल रहें संलग्नीकरण के खेल की हकीकत है और ऐसे कर्मचारियों को उच्च अधिकारी और सत्ता पक्ष का वरदहस्त प्राप्त है तभी तो अब तक ऐसे कर्मचारी अपनी मूल पदस्थापना छोड़ दूसरे स्थान या दूसरे जिले में कार्य कर रहे हैं ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कोरिया जिले में खुलेआम राज्य सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ रही है जहां एक और संलग्नीकरण पर पूर्णता रोक है तो वहीं दूसरी ओर कोरिया जिले में संलग्नीकरण का खेल जारी है आपको बता दें कि ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में जहां एसडीओ की पदस्थापना होने के बाद भी बलरामपुर से एसडीओ को संलग्नीकरण किया गया है तो वही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में संलग्नीकरण किये बिना ही एक वर्ष से भी अधिक समय से एसडीओ, सहायक ग्रेड 2,व अन्य की मूल पद स्थापना दूसरे जिले या दूसरे स्थानों पर है। और कार्य दूसरे स्थान पर कर रहे है और खुलेआम शासन के आदेश की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं और शायद इन्हें किसी तरह की कोई भी कार्यवाही का भय नहीं है सरकारी आदेश महज कागज का एक टुकड़ा बनकर रह गया है। ऐसी स्थिति में अब देखना यह होगा की शासन द्वारा क्या कार्रवाई ऐसे अधिकारियों पर की जाती है।

