Friday, October 23, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

एकलव्य विद्यालय के जेईई और नीट चयनित छात्रों को कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

kamrun nisha

मनेंद्रगढ़, 21-06-2023/ मनेंद्रगढ़ के दूरस्थ वनांचल पोड़ीडीह(खड़गवां) एकलव्य आदर्श विद्यालय के 4 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की जेईई तथा नीट परीक्षा में हुआ है। बुधवार को सभी चयनित छात्र कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा से मिलने पहुँचे। कलेक्टर दुग्गा ने छात्रों को परीक्षा में चयनित होने पर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। कलेक्टर ने छात्रों से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।