चरचा थाना के प्रधान आरक्षक संतोष सिंह की अनोखी पहल

कमरून निशा
बैकुण्ठपुर। लोगों को अपने बच्चों के जन्मदिन में होटलों या घरों में केक काटकर पार्टी बनाते हुए देखा होगा। लेकिन कोरिया जिले से चरचा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक संतोष सिंह ने अपने छोटे बेटे युवराज के जन्मदिन पर एक अनूठी व अनुकरणीय पहल कर लोगों को गंभीरता से इस पर जहां विचार करने को मजबूर कर दिया। वहीं लोगों ने उसकी जमकर तारीफ भी की। दरअसल प्रधान आरक्षक सन्तोष सिंह इस बार अपने पुत्र युवराज के जन्म दिन पर आज अपने दोस्तों व सहकर्मियों अमित त्रिपाठी, विजय सिंह एवं बृजमोहन सोनवानी के साथ ग्राम रुकैया जा पहुंचे।
जहां वह समाज के अंतिम पंक्ति के व काफी पिछड़े तथा विलुप्त हो रहे पंडो जनजाति के परिवार के बीच उनके छोटे-छोटे बच्चों के बीच चैप्टर वितरण किया इसके अलावा बच्चों को फल, बिस्किट, चॉकलेट व पानी की बोतलें भी दी गई। इससे बच्चों में चेहरे में मासूमियत के साथ उसकी भी नजर आए। वहीं संतोष सिंह ने पंडो बस्ती के परिवारों में राशन का वितरण भी किया। कोरिया जिले के पुलिस परिवार द्वारा इस पहल से अब आम जनमानस में पुलिस के प्रति और विश्वास तथा सद्भाव बढ़ने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.