Saturday, October 17, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

नपाCMO मनीष वारे ने बताया कि 24 घंटे के अंदर मितान ने घर पहुंचाया जन्म प्रमाण पत्र

kamrun nisha

घर बैठे सुविधा मुख्यमंत्री मितान योजना प्रदेश से नियुक्त किए गए कोरिया जिला बैकुंठपुर चर्चा में स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष नविता शैलेश शिवहरे ने अपने हाथों से हितग्राही को दिए जन्म प्रमाण पत्र समस्त पार्षद गण एवं मितान योजना में कार्य करने वाले उपस्थित रहे

नगर पालिका बैकुंठपुर के CMO मनीष वारे के द्वारा बताया गया था की बैकुंठपुर नगर पालिका एवं चर्चा नगरपालिका में प्रदेश से ही नियुक्त किए गए हैं कार्य करने के लिए 24 घंटे के अंदर मितान ने घर पहुंचाया जन्म प्रमाण पत्र

कोरिया /मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मितान योजना जो की प्रदेश के नगर निगम तक सीमित थी उसे अब सभी 44 नगर पालिकाओं में विस्तार किया जा चुका है, जिसके बाद अब श्रमिक कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र सहित 24 और सेवाओं की सुविधा घर बैठे हितग्राहियों को मिल सकेगी। नगर पालिका बैकुंठपुर के खुटहनपारा निवासी आरिफ सिद्दीकी को भी मुख्यमंत्री मितान योजना से हुआ लाभ, जब आवेदन देने के 24 घंटे के भीतर उनके सुपुत्र मोहम्मद सिद्दीकी का जन्म प्रमाण पत्र मितान सहर्ष जयसवाल द्वारा घर बैठे ही मिल गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नमिता शिवहरे शिल्पा गुप्ता अवधेश ने स्वयं आरिफ सिद्दीकी को जन्म प्रमाण पत्र सौंपा।