पौधा तुहर द्वार’: वनमंडलाधिकारी प्रभाकर खलखो ने बताया लक्ष्य 1लाख पौधा वितरण करने का निशुल्क शुरुआत हो चुकी हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा चुका है
kamrun nisha
पौधा तुहर द्वार’: वनमंडलाधिकारी प्रभाकर खलखो जिला कोरिया बैकुंठपुर के द्वारा बताया गया कि हमारा लक्ष्य 1 लाख पौधा लगवाने का है और विकासखंड बैकुंठपुर में पौधों से भरी पिकअप गाड़ी इधर-उधर घूम रही है जिन भाई बहनों एवं सदस्यों और क्षेत्र के नागरिकगणों को पौधा चाहिए तो पौधा ले ले फलदार पौधा दिनांक 10 /7/ 2023 को हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा चुका है ।

आप को बाता दे कि कोरिया छत्तीसगढ़ में स्वच्छ वातावरण तथा वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा ‘पौधा तुहर द्वार’की योजना के तहत जिला कोरिया बैकुंठपुर विकासखंड में पौधा वितरण का कार्य जारी है।
वन विभाग द्वारा विशेष पहल करते हुए ‘पौधा तुहर द्वार’योजना के तहत रायपुर वन मंत्री मो, अकबर के द्वारा शुरुआत की गई नि:शुल्क पौधा पहुँचाकर दिया जा रहा है।

वन विभाग बैकुंठपुर के एसडीओ अखिलेश मिश्रा के द्वारा बताया गया कि यह योजना लगभग पूरे बारिश के महीने में चलता रहेगा , जिसमें आंवला, करंज, नीम, गुलमोहर, जामुन, मुनगा, कचनार, अमरूद, सीताफल, पेल्टाफार्म, नींबू, बादाम आदि प्रजाति के पौधों को आम जनों को मांग के अनुसार उपलब्ध पौधों को घर दुकान, आफिस, आदि स्थल पर पहुँचाकर वृक्षारोपण करने हेतु नि:शुल्क पौधा प्रदाय किया जा रहा है।
गौरतलब है कि इस वर्ष ‘पौधा तुहर द्वार’योजना के तहत बैकुंठपुर क्षेत्र के अंतर्गत और विकासखंड बैकुंठपुर के पंचायतों में भी हितग्राहियों को पौधे जाम, आँवला, नींबू, सीताफल, कटहल, बेल, जामुन, नीम, कचनार, गुलमोहर एवं मुनगा आदि पौधों का वितरण किया जा रहा है निशुल्क पौधों का मांग के अनुसार नि:शुल्क वितरण किया गया है।
वनमंडलाधिकारी प्रभाकर खलखो ने बताया कि योजना के तहत वन वृक्षारोपण हेतु आम जनों को पौधा उपलब्ध कराकर वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

