जिला शिक्षा अधिकारी अनिल जयसवाल ने बताया 77 स्कूल, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत कंप्लीट नवीनीकरण को पोर्टल में अपलोड किया गया

kamrun nisha


मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत जिले के 77 स्कूलों का हुआ नवीनीकरणकंप्लीट नवीनीकरण को पोर्टल में अपलोड किया गया
मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत जिले के 77 स्कूलों का हुआ नवीनीकरण

जिला कोरिया के जिला शिक्षा अधिकारी अनिल जयसवाल के द्वारा बताया गया कि शासन की महत्वपूर्ण योजना, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत जिले के 77 स्कूलों का जीर्णाेद्धार कार्य पूर्ण हुआ है। जिले में योजना अंतर्गत शाला भवन मरम्मत नवीनीकरण एवं जीर्णाेद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराया जा रहा है।
विकासखंड बैकुंठपुर के जिला शिक्षा अधिकारी अनिल जयसवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला भवन का नवीकरण कार्य किया गया है। स्कूल भवनों में पुट्टी कर दीवारों पर बहुरंग कलात्मक एवं बच्चों की पढ़ाई से जुड़े चित्रकला बनाया गया है जिससे बच्चों को प्रेरणा मिल रही है। अब वे दीवार में लिखे गये कलात्मक चित्रकला के ज़रिए भी सीख कर रहे हैं। जीर्णाेद्धार के द्वारा नये भवन बन जाने से पढ़ाई में बच्चों का मन लग रहा है और वे खुश हैं उत्साह भी देखने को मिला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.