Wednesday, October 21, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

कोरिया में मची खलबली आंगनबाड़ी केन्द्र की तीन सहायिका किए गए बर्खास्त

kamrun nisha

विभाग के द्वारा की गई कार्यवाही आंगनबाड़ी केन्द्र की तीन सहायिकाये किए गए बर्खास्तगी

कोरिया / परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना बैकुण्ठपुर ने परियोजना अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र मानापारा की सहायिका श्रीमति शारदा, खलपारा की श्रीमति प्रमिला एवं बडगांव की सहायिका नालो बाई के द्वारा संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्रों में लगातार अनुपस्थिति, कार्य में अनियमितता, मद्यपान कर केन्द्रों का संचालन करना ऐसी शिकायत मिलने पर विभाग द्वारा जांच की गई, जांच उपरांत शिकायत सही सिद्ध हुई। परियोजना अधिकारी द्वारा संबंधित सहायिकाओं को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का पर्याप्त समय दिया गया किन्तु संतोषप्रद जवाब नहीं होने पर अनुशानात्मक कार्यवाही करते हुए सहायिकाओं को पद से बर्खास्त कर दिया गया है।