Wednesday, October 21, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

विधानसभा निर्वाचन 2023 कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्वीप नोडल अधिकारियों को बूथ केन्द्रों में मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करने के दिये निर्देश नोडल अधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पूर्ण करने के दिये निर्देश

kamrun nisha


जिला कोरिया/कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारी को लेकर नोडल अधिकारियों, जिले मे पदस्थ जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं तहसीलदारों की समीक्षा बैठक ली।
उन्हांेने स्वीप के नोडल अधिकारी से लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे मतदान केन्द्र जहां पिछले निर्वाचन के दौरान मतदान का प्रतिशत कम रहा ऐसे क्षेत्रों को चिन्हांकित कर लोगो में मतदान के प्रति जागरूक करने तथा 18 आयु वर्ष के युवाओं को स्वीप की गतिविधियों से जोड़ते हुए मतदान के लिए प्रोत्साहित करने को कहा।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी लंगेह ने दिव्यांग, बुजुर्ग एवं तृतीय लिंग मतदाताओं को ज्यादा-ज्यादा संख्या में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के निर्देश दिये। बुथ लेबल एजंेण्डा की नियुक्ति कर शीघ्र निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा। कलेक्टर लंगेह ने नोडल अधिकारियांे से सभी मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाए जैसे पेयजल, शेड, बिजली, शौचालय एवं द्विव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बसंल ने कहा कि जिले में आगामी विघानसभा निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित हो इसके लिए लगातार संवेदनशील मतदान केन्द्रों का संबंधित थाना प्रभारियों को निरीक्षण करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, अपर कलेक्टर नांदिनी साहू, संयुक्त कलेक्टर अकिंता सोम, उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी सोनहत राकेश कुमार साहू एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।