Monday, October 19, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

खनिज के अवैध उत्खनन पर प्रशासन हुआ सख्त अवैध उत्खननकर्ता ,परिवहनकर्ता, भण्डारकर्ताओं केे विरूद्ध की जा रही निरंतर कार्यवाही

kamrun nisha

खनिज के अवैध उत्खनन पर प्रशासन हुआ सख्त अवैध उत्खननकर्ता ,परिवहनकर्ता, भण्डारकर्ताओं केे विरूद्ध की जा रही निरंतर कार्यवाही

कोरिया / खनिजों के अवैध उत्खननकर्ता ,परिवहनकर्ता, भण्डारकर्ताओं के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही किये जाने हेतु कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में खनि अमला द्वारा तहसील बैकुण्ठपुर एवं पटना क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें अवैध परिवहनकर्ताओं पर कार्यवाही करते हुए खनिज रेत के 04 वाहन, खनिज गिट्टी के 01 वाहन एवं खनिज मिट्टी तथा ईट के 01 वाहन पर प्रकरण दर्ज कर उक्त वाहनों को समीपस्थ थाना बैकुण्ठपुर, चरचा एवं पटना के सुपुर्दगी में दिया गया है। जब्तशुदा वाहन मालिकों को अवैध उत्खनन, तथा परिवहन एवं भण्डारण न किये जाने का चेतावनी दिया गया है। प्रशासन ने तय किया है कि मौके पर यानी रंगे हाथों दूसरी बार अवैध खनन करते पकडे़ जाने वालों के खिलाफ एफआईआर की जाएगी और कोर्ट में जुर्म साबित होने पर ऐसे लोगो को दो से पांच साल तक की सजा के साथ ही पांच लाख रूपये का जुर्माना भी लगेगा। रेत, गिटटी एवं मुरूम तथा मिट्टी की अवैध खुदाई करने वालों की गाड़ियां जब्त करने के साथ उन पर जुर्माना लगाया जाता है लेकिन अब इस तरह के अवैध काम को रोकने के लिए प्रषासन स्तर से एफआईआर कराने के निर्देष दिए गये है एवं ऐसे व्यक्ति तथा संस्था द्वारा जिनके विरूद्ध खनिज नियमों के तहत् आवष्यक रूप से अभियोजन की कार्यवाही