नपा चर्चा सुबह 10 से 1 घंटे तक स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गई नपा अध्यक्ष लालमुनि यादव, सीएमओ नेतराम रत्नेश ,पार्षद गण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधियों ,नागरिकों व समाज सेवी संस्थाओं संगठनों का इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए।
kamrun nisha

महात्मा गांधी जी की 154 वी जयंती पर 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर का विशेष स्वच्छता अभियान आज 1 तारीख 1 घंटा एक साथ सफाई अभियान किया गया। अभियान के दौरान नगर पालिका शिवपुर चरचा द्वारा नगर के समस्त वार्डों में सुबह 10 से 1 घंटे तक स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गई नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव, सीएमओ नेतराम रत्नेश ,पार्षद गण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधियों ,नागरिकों व समाज सेवी संस्थाओं संगठनों का इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा रहा,

निकाय के सभी अधिकारी व कर्मचारी सभी अपने-अपने वार्डों में उपस्थित होकर सफाई में श्रमदान करते हुए राष्ट्रपिता को स्वच्छंजलि के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किए कचरा मुक्त और स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए सभी ने विशेष सफाई अभियान चलाया सभी कचरे को एकत्रित करके निपटान के लिए निकटतम कचरा प्रबंधन केंद्र में भेजा गया।

