मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोरिया बैकुंठपुर का अजब गजब कारनामा फर्म को कराया गया करोड़ों रुपए का भुगतान दीपावली धमाका

जिला कोरिया बैकुंठपुर ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोरिया बैकुंठपुर का अजब गजब कारनामा फर्म को कराया गया करोड़ों रुपए का भुगतान
जिला लेखा प्रबंधक. NHM का प्रभार भी हटाया आनन फानन में
विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बड़ा मामला सामने आया है जबरदस्ती देयकाे के भुगतान के लिए जिला लेखा प्रबंधक NHM को मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रिंस जायसवाल प्रभारी Dpm के द्वारा विगत दिनों दबाव भी बनाया जा रहा था ज्ञात हो कि पूर्व भी में प्रकाशित समाचार में प्रभारी DPM के द्वारा समस्त भुगतानों से संबंधित दस्तावेज स्वयं के पास रखा जाता है प्रस्तुत उक्त देयको का भुगतान हेतु जिला लेखा प्रबंधक श्री सुधांशु श्रीवास्तव के ऊपर तत्काल भुगतान हेतु दबाव बनाया जा रहा था जिला लेखा प्रबंधक के द्वारा उक्त देयकाे का परीक्षण पश्चात भुगतान करने हेतु कहा गया
तत्काल जिला लेखा प्रबंधक श्री श्रीवास्तव को रेनुवल न होने का हवाला देते हुए उन्हें कार्य में लापरवाही एवं भुगतान न करने हेतु उनके समस्त प्रभार श्री प्रवीण सिंन्हा सहायक लेखा सहायक NHm. को तत्काल प्रभार दिया गया
तत्काल प्रभार में आते ही श्री सिंन्हा के द्वारा फर्मो को दो दिवस के भीतर करीबन एक करोड़ का भुगतान हेतु सहमति प्रदान कर आनन फानन में दीपावली धमाका देखते हुए भुगतान कर दिया गया आखिर इतनी हड़बड़ाहट किस बात की थी की फर्म को तत्काल भुगतान करना पड़ा ज्ञात हो कि जल्दबाजी में इन्होंने भुगतान के देयक के प्रति में जिला भंडार प्रभारी का हस्ताक्षर भी नहीं लिया गया जो की अनिवार्य है फिर भी फर्म को भुगतान कर दिया गया देखना अब यह है कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करती है या पूर्व की तरह इसे भी दबा दिया जाएगा
स्वास्थ्य विभाग का एक और धमाका सुनो प्रोत्साहन राशि का नहीं किया गया भुगतान किन्तु कमीशन के चक्कर में फर्म को कर दिया गया भुगतान

