Monday, October 26, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

शराब है बुरी-इनसे बनाकर रखें दूरी- मोनिका ठाकुर क्षणिक आवेश में ले रहे हैं जान परिवार-समाज को आगे आने की जरूरत

kamrun nisha.


कोरिया /जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर ने कहा है कि ज्यादातर अपराध व दुर्घटना अधिक शराब के सेवन से हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि क्षणिक आवेश से जानलेवा हमला हो रहे हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शराब के नशे में अपने मानसिक संतुलन खो रहे हैं और इस तरह घटना को अंजाम दे रहे हैं।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी हालत में वाहन चलाते समय नशे का सेवन न करें और सीट बेल्ट, हेलमेट के साथ सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की बात कही।
श्रीमती ठाकुर ने कहा कि पारिवारिक विवाद हो या फिर जमीन विवाद या फिर पति-पत्नी में शक का मामला हर बात पर शराब का सेवन करके इस तरह के जानलेवा घटना घटित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराब बहुत बुरी है, इससे दूरी बनाकर रखना ही जरूरी है। समाज प्रमुखों व सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि शराब से स्वयं व परिवार, समाज को बचाए रखने में अपना योगदान दें।