अवैध रूप से भण्डारित जप्त उर्वरक की नीलामी 06 दिसम्बर को.
kamrun nisha.
अवैध रूप से भण्डारित जप्त उर्वरक की नीलामी 06 दिसम्बर को
कोरिया /उप संचालक कृषि विभाग एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा जिले में संचालित कृषि आदान विक्रेताओं को प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान 05 अगस्त को कोमल कृषि सेवा केन्द्र – तलवापारा बैकुण्ठपुर द्वारा बिना लाइसेंस रासायनिक उर्वरकों का भंडारण/वितरण पाये जाने के फलस्वरूप अवैध रूप से भण्डारित 62 बोरी उर्वरक जिसमें यूरिया 39 बोरी, एन.पी.के. 05 बोरी, एस.एस.पी. 18 बोरी को उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6 ए का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से जप्त कर दुकान को सील बंद कर दिया गया था।
उक्त जप्त सामग्री की 06 दिसम्बर 2023 को शासन द्वारा निर्धारित मुद्रित दर नीलामी किया जाना है। उक्त कार्यवाही में इच्छुक व्यक्ति/संस्था उप संचालक कृषि कार्यालय में दोपहर 02ः00 बजे उपस्थित होकर उक्त नीलामी प्रक्रिया में भाग लेकर सामग्री क्रय कर सकते है।
