Thursday, October 22, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

जनदर्शन में प्राप्त हुए 06 आवेदन संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश.

kamrun nisha

जनदर्शन में प्राप्त हुए 06 आवेदन

संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

मनेद्रगढ़/ / आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में वनमण्डलाधिरी श्री लोक नाथ पटेल की उपस्थिति में अपर कलेक्टर श्री अनिल सिदार तथा संयुक्त कलेक्टर श्री सी.एस. पैकरा ने समय सीमा की संयुक्त बैठक ली। समय सीमा के बैठक पश्चात जनदर्शन के आवेदनों में पैतृक संपत्ति में दावेदारी के लिए, राजस्व रिकार्ड में नाम जुडवाने, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, नल कलेक्शन, बकाया भुगतान जैसी मांग थी।
आवेदक मनेंद्रगढ़ की श्रीमती ज्ञान देवी गुप्ता ने वृद्धा पेंशन, दर्रीटोला की रामपति ने जमीन संबंधी, माला बाई ने विधवा पेंशन, एकता नगर खोंगापानी के चन्द्रबली ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के द्वारा बकाया भुगतान के लिए, चनवारीडांड की लीलावती ने खाद्यान्न के लिए, खोंगापानी के विवेक चतुर्वेदी ने नियम विरूद्ध कार्य करने संबंधी आवेदन दिये। इसके साथ ही समस्त वार्डवासी वार्ड क्रमांक 01 मनेंद्रगढ़ के निवासियों ने घरों में नल कनेक्शन के लिए आवेदन दिये। अपर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिये।
बैठक में एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, मूलचंद चोपड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, तहसीलदार नीरज कांत तिवारी, मनहरण सिंह राठिया, यादवेन्द्र कैवर्त, जनपद सीईओ अनिल अग्निहोत्री, रघुनाथ राम, नितेश उपाध्याय, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।