द श्याम लर्निंग टेम्पल स्कूल के डायरेक्टर श्री हर्षित राय के द्वारा भी पी. एम. केयर्स फण्ड में 5000 ₹ की राशि दान की गयी ।अनाज बैंक में अनाज दान दिया गया


कमरुन निशा
बैकुंठपुर भारत देश काेराेना महामारी बीमारी के प्रकोप से पूरा देश जूझ रहा है वहीं केंद्र और राज्य सरकार इससे लड़ने के लिए अनेक तरीके आजमा रही है जिसके कारण पूरा हिंदुस्तान में लाक डाउन का तीसरा चरण घोषित किया गया है
जिला मुख्यालय कोरिया जिला में
इस सत्र से प्रारंभ होने वाले विद्यालय ‘द श्याम लर्निंग टेम्पल बैकुंठपुर” के द्वारा कोरोना काल में नगर पालिका बैकुंठपुर द्वारा संचालित अनाज बैंक में अनाज दान दिया गया । विद्यालय की मार्गदर्शिका श्रीमती सरोजिनी जायसवाल की यह सोच है कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का भी निर्वहन करता रहे। द श्याम लर्निंग टेम्पल स्कूल के डायरेक्टर श्री हर्षित राय के द्वारा भी पी. एम. केयर्स फण्ड में 5000 ₹ की राशि दान की गयी । जिससे जो बन सके सहयोग प्रदान करें

Leave a Reply

Your email address will not be published.