रेड जोन से जिले में आने वाले लोगों को नहीं मिलेगी प्रवेश करने की अनुमति – कलेक्टर

कोरिया 07 मई 2020/ कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज यहां बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में तथा अन्य प्रदेशों में रेड जोन अथवा हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित क्षेत्रों से आने वाले लोगों को जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। किसी भी परिस्थिति में रेड जोन अथवा हॉटस्पॉट क्षेत्र से आने वाले लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यह आदेश आगंतुक के पास अनुमति होने के बावजूद भी लागू होगा। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला के सभी बैरियरों में तैनात कर्मचारियो को कड़ाई से पूछताछ एवं सघन जांच के निर्देश दिए हैं।
