सेशन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत चर्चा में….तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को हराकर जीता पहला मैच….
kamrun nisha.

सेशन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत चर्चा में…..
तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को हराकर जीता पहला मैच….
जिला कोरिया चर्चा कालरी……… ऐतिहासिक अखिल भारतीय सेशन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ महाजन स्टेडियम के विशाल परिसर में मुख्य अतिथि आर .डी. सिंह जीएम ए एंड एम बैकुंठपुर क्षेत्र ,मुख्य अतिथि श्रीमती लाल मुनि यादव अध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चा एवं जितेंद्र कुमार क्षेत्र प्रबंधक चर्चा की गरिमा पूर्ण उपस्थिति में संपन्न हुआ इस अवसर पर डॉक्टर अशोक विराजी उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ ,

श्री मडावी खान सुरक्षा अधिकारी ,जी .परिहार वरिष्ठ कार्मिक प्रबंधक, हरेंद्र तिवारी उप कार्मिक प्रबंधक, हीरा सिंह उपकार्मिक प्रबंधक, विक्रांत सिंह श्रम संघ प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ,एम एम खान , महेश यादव, योगेंद्र मिश्रा ,लाल बहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र पांडे ,बलजिंदर सिंह, कामेश्वर प्रधान ,रियाज अहमद ,जितेंद्र श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे प्रतियोगिता का यह 48 वां वर्ष है देश की सबसे पुरानी खेल प्रतियोगिताओं में से यह एक है.

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि का स्वागत बैंड बाजे की धुन व माल्यार्पण के साथ किया गया इसके पश्चात अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय सेशन एवं स्वर्गीय महाजन की प्रतिमा के समझ श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आर .डी .सिंह ने कहा कि इस अभूतपूर्व आयोजन के लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं क्षेत्र की खेल प्रेमी जनता की भावनाओं का सम्मान करते यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है आयोजक मंडल पूरी तन्मयता के साथ सफल आयोजन हेतु प्रतिबद्ध है इसके पश्चात श्रीमती लाल मुनि यादव नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर आयोजित इस अभूतपूर्व ऐतिहासिक प्रतियोगिता हेतु आप सभी को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं दोनों ही टीम के खिलाड़ियों से अनुरोध है कि वह खेल भावना से खेले, बेहतर खेल का प्रदर्शन करें, खेल में हार जीत तो लगी रहती है आप सभी खेल के माध्यम से चर्चा का नाम ,एसईसीएल का नाम रोशन करें
अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ कराया गया इस दौरान महाजन स्टेडियम में उपस्थित समस्त जन समुदाय व खिलाड़ियों के द्वारा खड़े होकर सम्मानपूर्वक राष्ट्रगान व एसईसीएल के कॉर्पोरेट गीत का गायन किया गया प्रतियोगिता का पहला मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल मऊ उत्तर प्रदेश व तमिलनाडु पुलिस के मध्य खेला गया खेल प्रारंभ होने के 10 मिनट में ही तमिलनाडु टीम के खिलाड़ी गणेश जर्सी नंबर 7 ने प्रतियोगिता का पहला गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाने की शुरुआत की मैच के पहले हाफ में तमिलनाडु की टीम ने तीन गोल की बढ़त ले ली और यह बढ़त अंत तक बनी रही और तमिलनाडु पुलिस की टीम तीन गोल से विजई हुई
इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि आर . डी .सिंह के द्वारा तमिलनाडु की टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 7 गणेश को दिया गया प्रतियोगिता का गोल करने की शुरुआत अर्थात पहला गोल इन्हीं के द्वारा किया गया है इस मैच के मुख्य निर्णायक शांतन कुमार जगदलपुर, साइड रेफरी पप्पू कुमार चर्चा, चंदन बेहरा चिरमिरी, फोर्थ ऑफिशियल रेफरी आशीष तिवारी बिलासपुर व मैच कमिश्नर अनिल कचेर थे प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु प्रतियोगिता के सचिव डॉ अशोक विराजी ,प्रदीप डे ,विजय विश्वकर्मा ,मोहम्मद ताहिर, सुनील बरला ,अब्दुल्ला रोशन आदि विशेष रूप से सक्रिय थे
प्रतियोगिता का दूसरा मैच इतवार के दिन दोपहर 3बजे से न्यू स्पोर्टिंग क्लब चर्चा व गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब देहरादून उत्तराखंड की टीम के बीच खेला जाएगा

