बाढ़ बचाव एवं अपातकलिन सेवाए कोरिया कार्य शुरु किया गया कोरिया टीम द्वारा प्रातः 9:50 मिनट में ही शव को पानी के अंदर से रेस्कूय कर निकाल लिया गया टीम प्रभारी बबलू प्रसाद, सुनीलाल, बाढ़ बचाव की टीम का सहयोग रहा
बाढ़ बचाव एवं अपातकलिन सेवाए कोरिया
🚤⚓🛟⛵🚓🚨
📢 13/01/2024 साम 04 बजे चरचा थाना से सूचना मिली की एक युवक (स्वराज चक्रवर्ती उम्र 24 वर्ष निवासी सूरजपुर ) गोरघाट जलप्रपात पिकनिक स्थल में डूब गया है सूचना मिलते ही जिला सेनानी श्री संजय गुप्ता जी द्वारा रेस्कूय टीम (जिला कोरिया) तुरंत मोके पर पहुंच कर रेस्कूय कार्य में लग गया परतु 6:30 बजे तक रेस्कूय कार्य में सफलता नहीं मिली रात्रि अधिक होने के करण रेस्कूय बंद करना पड़ा आज सुबह फिर से रेस्कूय कार्य शुरु किया गया कोरिया टीम द्वारा प्रातः 9:50 मिनट में ही शव को पानी के अंदर से रेस्कूय कर निकाल लिया गया टीम प्रभारी बबलू प्रसाद, सुनीलाल, बाढ़ बचाव की टीम का सहयोग रहा

: पहले भी हो चुके हैं ऐसे दुर्घटना ,पीएचई के तकनीकी अधिकारी की गौरघाट में डूबने से संदेहास्पद मौत
दो वर्ष पहले भी मैनपाट में हुई थी कार्यपालन अभियंता की संदेहास्पद मौत।
इस प्रकरण की न्यायिक जांच जरूरी
खबर कोरिया जिला से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी और ठेकेदार पिकनिक के लिए सोनहत के गौरघाट जलप्रपात गए हुए थे। इसी दौरान विभाग के थर्ड पार्टी इंस्पेक्टर स्वराज चक्रवर्ती की पानी मे डूबने से दुखद मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है की बैकुंठपुर के एक ठेकेदार ने इस पिकनिक का आयोजन कराया था। उसने सभी के लिए शराब की भी व्यवस्था कराई थी।
इससे कुछ साल पूर्व बैकुंठपुर के पी एचई कार्यपालन अभियंता विजय कुमार मिंज की मैनपाट में संदेहास्पद मौत हुई थी। विजय कुमार मिंज का विभाग में कार्यों को लेकर कुछ ठेकेदारों से विवाद का भी मामला चर्चा में था। हालांकि उस मृत्यु को भी दुर्घटना माना गया था। अब इसी विभाग के ही महत्वपूर्ण कार्य करने वाले तकनीकी अधिकारी की मृत्यु हो गई। सूत्रों से पता चला है कि पिकनिक स्पॉट में किसी निर्माण कार्य की जांच को लेकर इनका आपस में वादविवाद भी हो रहा था।
भोजन करने के बाद स्नान करने गया युवक आम तौर पर पिकनिक स्पॉट पर लोग पहले सैरसपाटा स्नान आदि करते है, इसके बाद खानापीना कर वापस आते हैं, किन्तु श्री चक्रवर्ती का लौटते समय स्नान करना और डूबना संदेह को जन्म देता है।
न्यायिक जांच जरूरी पीएचई के युवा अधिकारी के मौत की न्यायिक जांच की जानी चाहिए। जिससे यह मृत्यु दुर्घटना है या कोई और वजह। इसका पता चल सके।
ये लोग थे पिकनिक पार्टी मे सामिल मृतक स्वराज चक्रवर्ती के साथ इस पिकनिक में सब इंजीनियर शैलेंद्र पाटले, ठेकेदार संजय गुप्ता बैकुंठपुर, विकास खत्री, अमित तिवारी, राधिका अंजन, व्हीके मिश्रा, एसपी सिंह शामिल थे।

