नहीं हो रहा शारीरिक दूरी का पालन, उड़ रही धज्जिया … !

गैस गोदाम’ पर भी जुट रहे ग्राहक, एक-दूसरे से नहीं रख रहे दूरी का ख्याल बैंकों
के बाहर शारीरिक दूरी का पालन नहीं ।
गंडई पंडरिया – कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकारें आम जनता से लगातार निवेदन कर
रही हैं कि वे लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। सोसल डिस्टेन्स ( शारीरिक दूरी ) बनाकर
रहे अधिकतर लोग इसे गंभीरता से ले भी रहे हैं। लेकिन ऐसे बहुत सारे हैं जिन्होंने इस
लॉकडाउन को मजाक बनाकर रख दिया है। ऐसे लोग न केवल बिना मतलब के घरों से बाहर
निकल रहे हैं। बल्कि दूसरों को भी खतरे में डाल रहे है। जिन जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध
लोगों को समाज में मिसाल कायम करना चाहिए,।
बैंकों द्वारा शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। बैंक
खुलने से पहले ही बैंक के गेट पर ग्राहकों की भीड़ लग जाती है। जब बैंक खुलता
है तो फिर बैंककर्मी अंदर से गेट बंदकर एक-एक कर ग्राहकों को अंदर ले जाकर
जमा-निकासी कराते हैं। जबकि गेट के बाहर ग्राहकों की रुपए निकासी के लिए
भीड़ लगी रहती है।

यही हाल गैस गोदाम का भी है। गैस गोदाम पर भी ग्राहकों की गैस टंकी
निकासी को लेकर भीड़ लगी रहती है। दुर्ग रोड पर स्थित इस गैस गोदाम में
काउंटर पर ग्राहक की लंबी होड लगी रहती है। इसी तरह सहकारी समितियों का भी
यही हाल है। यहां भी शारीरिक दूरी पालन नहीं किया जाता है।
सोमवार को गंडई टिकरीपारा सोसायटी पहुंचे नायब तासीलदार ने सोसायटी
संचालक को निर्देश दिया कि भीड़ नहीं लगे, इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं।
सोसायटी के के आगे गोला बनाने को कहा । ताकि ग्राहक अलग-अलग शारीरिक
दूरी बनाकर रहें। वही गैस गोदाम मे पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर जाकर ग्राहकों
को समझाया गया कि शारीरिक दूरी का पालन क्यों जरूरी है। पुलिस की फटकार
लगाकर जाने के बाद बाहर ग्राहकों की फिर से भीड़ लग गई।
