कोरोना की लड़ाई में पूरा देश हुआ एकजुट, सभी ने मिलकर जलाए दीये … ! कोरोना से एकजुट होकर लड़ने का दिया परिचय ।

गंडई पंडरिया – कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में पूरा देश एक बार फिर एकजुट हो गया। इस महामारी के अंधकार को चुनौती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश के करोडो लोग रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीये जलाए। कोने-कोने से लोगों ने घरों के बाहर दीये और मोमबत्ती जलाकर ये संदेश दिया कि वो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखाते हुए गंडई के लोगों ने अपने घरों की सारी बत्तियां बंद कर दी और घरों में कुछ दीपक जलाए, जिसके बाद नगर का नजारा बहुत ही ज्यादा मनमोहक दिखाई दिया।
मानव जाति के लिए चिंता का कारण बने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के तेज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह 9 बजे देशवासियों के नाम एक वीडियो मैसेज जारी किया। पीएम ने कहा, कोरोना वायरस ने हमारी आस्था, परंपरा, विश्वास, विचारधारा पर हमला बोला है। हमें इन्हें बचाने के लिए सबसे पहले कोरोना वायरस को परास्त करना है। आज आवश्यकता है कि सभी मत, पंथ, विचारधारा के लोग एकजुट होकर कोरोना महामारी को परजित करें। पीएम ने कहा था 5 अप्रैल रविवार को रात नौ बजे घर की सभी लाइट्स बंद करके दीपक, मोम बत्ती या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। 9 मिनट तक ऐसा करना है। यह प्रकाश उजागर करेगा कि कोरोना के खिलाफ हम सब मिलकर लड़ रहे हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की इस बात को मकर लोगो हर घर मे सुविधा अनुसार दीपक, मोमबत्ती, टार्च, आदि जलये ।
