कोरियाछत्तीसगढ़

प्रबुद्धजन और बुद्धिजीवी सम्मेलन भाजपा मनाया

kamrun nisha

प्रबुद्धजन और बुद्धिजीवी सम्मेलन भाजपा मनाया
,
बैकुण्ठपुर- भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया के तत्वावधान में प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठजनो की जिला स्तरीय सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े,पूर्व विधायक चम्पादेवी पावले, जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय, बसंत जायसवाल, यु.एस.शुक्ला, गांगा प्रसाद नेमा, शिवमूरत गुप्ता, रामजन्म सिंह, मित्तल जी, डॉ.राकेश शर्मा, सुरेन्द्र चक्रधारी, राकेश शिवहरे, अनिल सिंह, आशिष गुप्ता उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजनीतिक जीवन यात्रा एवं प्रधानमंत्री के रुप में दूसरे कार्यकाल में किए गए ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि, देश के प्रबुद्धजनों की सहभागिता से हम विश्व के समृद्ध व शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहता है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे की ओर बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि, अधिवक्ता, चिकित्सक, सीए, समाजसेवी, शिक्षक व पत्रकार इन सभी का समाज में विशेष योगदान होता है। किसी भी समाज को विकसित करने के लिए प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका निरंतर रही है। जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज जो अपने सर्वाेच्च शिखर पर है। उसमें कार्यकर्ताओं के साथ आप सभी प्रबुद्धजनों का भी योगदान है। आप सभी समाज के बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आपके द्वारा जनता में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से लेकर कोरोना वैक्सीन के निर्माण व टीकाकरण को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाया गया। पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि, कहा कि आप जानते हैं कि जब तक देश की बागडोर मोदी के हाथों में है तब तक देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है। अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या भव्य मंदिर निर्माण, तीन तलाक, लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व निर्णय व कार्य हैं। जिसको आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, देवेन्द्र तिवारी, जिला मंत्री दृगपाल सिंह, पंकज गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े,विनोद साहू, मंडल अध्यक्ष भानूपाल, गोपाल राजवाड़े,धीरेन्द्र साहू, अभिमन्यु मृदुली, सुभाष साहू, अरशद खान,बिपिनबिहारी जायसवाल, रमन गुप्ता, जेके सिंह, मनोज गुप्ता, लखनलाल श्रीवास्तव, गौरवकांत बडेरिया, मुसाफिर सिंह, रामप्रताप मरावी, विमलचंद चेरवा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *