गरीबों की सहायता के लिए गंडई के व्यापारी आगे आये पीएम व सीएम के सहायता कोष में दान किया

गंडई पंडरिया- गंडई नगर में स्थानीय व केंद्र स्तर में व्यापारी लगातार सहयोग कर रहे हैं । नगर के व्यापारीयों द्वारा चाँवल, सब्जी आदि का सहयोग किया जा रहा है । मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री सहायता कोष में भी राशि जमा किया जा रहा है ।
कल नगर के हार्डवेयर दुकान के संचालक राकेश जायसवाल द्वारा निकाय में खाद्य सामग्री प्रदान करने के पश्चात 51 सौ की राशि प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा की गई । इसी प्रकार पवन अग्रवाल, राकेश ताम्रकार, भूपेंद्र पटेल,रितेश अग्रवाल, ज्ञानचंद जैन, फिरोज मेमन, इरफान अली, भिज्ञेश यादव आदि व्यापारियों द्वारा नगद व सामग्री का सहयोग किया गया है ।
