सरगुजा पुलिस कोरोना की ड्यूटी में रात दिन तैनात पुलिस कर्मियों आईजी रतनलाल डांगी करेंगे सम्मानित

कमरुन निशा
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रतन लाल डांगी ने वैश्विक महामारी कोरोना की ड्यूटी में रात दिन तैनात पुलिस कर्मियों का मनोबल बढाने के लिए प्रतिदिन प्रत्येक जिले से कोविड 19 के लाकडाउन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, प्रशासन के साथ समन्वय बनाने, आम जनता के साथ संवेदनशीलता दिखाने, लोगों की मदद करने,अपने स्टाफ के बेहतर तालमेल बनाए रखने वाले पुलिस कर्मियों को प्रतिदिन प्रत्येक जिले से एक टीआई, दो एस आई,दो एएसआई, दो प्रधान आरक्षक एवम् पांच आरक्षकों को नकद ईनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षकों से प्रतिदिन अच्छा कार्य करने वालों की सूची प्राप्त करके नगद
पुरस्कृत किया जाएगा।
