500 वर्षों के प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम आयोजित। जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह के गृह ग्राम मंगौरा में लोग हुए राममय।

500 वर्षों के प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम आयोजित। जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह के गृह ग्राम मंगौरा में लोग हुए राममय।
खड़गांवा:_ आज अयोध्या में वर्षों प्रतीक्षा के बाद भगवान राम लला का प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित किया गया। बाबरी मस्जिद और राम मंदिर की वर्षों कानूनी लड़ाई के बाद राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुरक्षित होने के बाद भगवान राम जी के भव्य मंदिर के निर्माण की लोगों को उत्सुकता जो थी आज प्राप्त हुई। और विधिवत पूजा पाठ अर्चना के बाद श्री राम भगवान अपने जन्म स्थली मंदिर में विराजमान हो गए।
इस शुभ अवसर पर पूरे देश राममय हो गया, लोग अपने अपने हिसाब से देश के विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित कर प्राण प्रतिष्ठा के भागीदार बने रहे है। इसी उपल्क्ष में श्रीमती रेणुका सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष जिला कोरिया,एमसीबी के द्वारा भी अपने क्षेत्र के कई मंदिरों में पूजा पाठ कर के अपनी सहभागिता दी। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के साथ आज चनवारीडांड में मां महामाया मंदिर में दर्शन, ग्राम पंचायत सलका के जोगी पोखरी में और ग्राम जरौंधा में दर्शन किए। इसके बाद
जिला पंचायत अध्यक्ष के गृह ग्राम पंचायत मंगौरा में नवमी ई. की प्राचीन मंदिर कोटेश्वर मंदिर में भी अपने पति श्री जगदीश प्रसाद सिंह जी के साथ विधिवत पूजा पाठ कर के अपने क्षेत्र की जनता के लिए स्वस्थ लाभ और समृद्ध की कामना की। इस पवित्र जगह में आज राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपल्क्ष में यहां मेला जैसा माहौल था लोग रामायण कीर्तन करते दिखे और जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, ग्राम पंचायत मंगौरा के सरपंच और पूर्व जनपद पंचायत सदस्य दलबीर सिंह के द्वारा प्रसाद,भंडारा का भी आयोजन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.