कांग्रेस पार्टी ने मास्क वितरण किया जिलाध्यक्ष कोठारी मौजूद रहे ।

Rashid Jamal Siddiqui
गंडई पंडरिया-कांग्रेस की ब्लॉक द्वारा थाना के सामने मास्क वितरण किया गया । मास्क वितरण में पहुँचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष पदम कोठारी ने बताया कि कोरोना के बचाव रोकथाम के लिए राज्य की नीति की सफलता के कारण संक्रमण वाले मरिज कम है । संक्रमित 10 में से 9 मरीज ठीक भी हो गए है और 1 मरीज का इलाज चल रहा है । कांग्रेस पार्टी द्वारा वीडियो कांफ्रेंस द्वारा पार्टी के जिलाध्यक्ष को निर्देशित भी किया गया है कि शासन से सामंजस्य बैठाकर यह कोशिश हो कि कोई भूखा न रहे । लाकडाउन को बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अभी स्पष्ट निर्णय नही लिया गया है ऐसी जानकारी मेरे पास है, सभी दृष्टिकोण के बाद निर्णय लिया जाए ।लोगों के पास राशनकार्ड नही होने के विषय मे तत्काल राशनकार्ड बन रहा है ।
मास्क वितरण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पदम कोठारी, पूर्व मंडी अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुशरो, जनपद अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार,अय्यूब कुरैशी, साकेत दुबे, विनोद ताम्रकार, चेतन देवांगन, भिज्ञेश यादव, सूरज नामदेव, क्रांति ताम्रकार, महेश दास रात्रे, दीलिप ओगरे, नारायण चतुर्वेदी, अमित टंडन आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.