Tuesday, October 20, 2026
Latest:
Uncategorized

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के श्रम मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया से दूरभाष पर चर्चा कर उनके कुशलक्षेेम की जानकारी ली।

कमरुन निशा

डाॅ. डहरिया ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि राजधानी रायपुर में शाम को अचानक मौसम बदलने और तेज अंधड़ के साथ बारिश के दौरान उनके शंकरनगर स्थित निवास परिसर में आकाशीय बिजली गिरी। ईश्वर की कृपा रहीं कि इससे कोई अनहोनी नही हुई। बिजली गिरने से साॅट सर्किट के कारण परिसर की बिजली सप्लाई बंद हो गयी।
गौरतलब है कि जिस समय आकाशीय बिजली गिरी उस वक्त डाॅ. डहरिया अपने निवास कार्यालय में शासकीय काम काज निपटा रहे थे। आकाशीय बिजली से किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है