चाचा भतीजे ने कराटे में जीता गोल्ड मेडल…..7 वर्षीय अंशुल सिंह दो बार हासिल कर चुके हैं गोल्ड मेडल….
kamrun nisha
चाचा भतीजे ने कराटे में जीता गोल्ड मेडल…..
7 वर्षीय अंशुल सिंह दो बार हासिल कर चुके हैं गोल्ड मेडल….
जिला कोरिया चर्चा कॉलरी…… स्वर्ण भारती इंडोर स्टेडियम विशाखापट्टनम में यूनाइटेड सुतोकान कराटे इंडिया द्वारा तीन व 4 फरवरी 2024 को आयोजित 7 वे इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप मे चर्चा कॉलरी के होनहार 7 वर्षीय नन्हे बालक अंशुल कुमार सिंह ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया इस प्रतियोगिता में उन्होंने सब जूनियर 15 से 20 किलोग्राम वर्ग में नेपाल, बांग्लादेश, अमेरिका, मलेशिया, सऊदी अरब, भूटान, श्रीलंका के फाइटर से संघर्ष किया व सभी को बड़ी आसानी से हराते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया प्रतियोगिता में अंशुल के चाचा कुमार गौरव ने भी गोल्ड मेडल हासिल किया इसके पूर्व भी कराटे की विधा में अंशुल सिंह ने बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं इतनी कम उम्र में दो बार गोल्ड मेडल हासिल करने वाले अंशुल सिंह कोरिया जिले के एकमात्र नन्हे खिलाड़ी हैं अंशुल सिंह चर्चा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र कुमार सिंह के पुत्र हैं अंशुल के चाचा कुमार गौरव भी कराटे में गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं इस प्रकार चाचा भतीजे की जोड़ी इस खेल में नए आयाम स्थापित करने में लगी हुई है इन दोनों ही खिलाड़ियों की उपलब्धि से नगर वासियो मे हर्ष है

