मोदी की गारंटी का बजट, महिलाओं, गरीब, किसान और समृद्ध छत्तीसगढ़ प्रदेश का बजट:_ रेणुका जगदीश सिंह मोरपच्ची।

मोदी की गारंटी का बजट, महिलाओं, गरीब, किसान और समृद्ध छत्तीसगढ़ प्रदेश का बजट:_ रेणुका जगदीश सिंह मोरपच्ची
जिला कोरियाा बैकुंठपुर:_ आज छत्तीसगढ़ राज्य के छठवें विधानसभा के प्रथम बजट वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने किया पेश। जिला पंचायत कोरिया के अध्यक्ष श्रीमती रेणुका जगदीश सिंह मोरपच्ची ने बताया की यह बजट महिलाओं, किसानों , गरीबों और आम आदमी वाला बजट के साथ साथ मोदी की गारंटी को पूरा करने वाला बजट है। जैसा की चुनाव के समय मोदी की गारंटी के तहत महतारी वंदन योजना हो, अटल आवास योजना की बात हो, किसानों की बात हो सब को बजट में प्रावधान रखते हुए हजारों करोड़ों रुपए प्रदान किया गया है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार में माननीय श्री विष्णु देव साय जी के मुख्यमंत्री छ. ग. शासन में निश्चित रूप से प्रदेश के सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए बजट पेश किया गया है।
हमारे संयुक्त जिला कोरिया और एमसीबी के लिए इस बजट में आशा के अनुरूप ज्यादा मांगो की शामिल किया गया है। जिसमे प्रमुख रूप चिरमिरी नागपुर रेलवे के लिए हो या खड़गवां के विकाश की बात हो, अस्पतालों की उन्नयन की बात हो, जिसके लिए क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक और मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी को क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करती हूं और साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री जी, वित्त मंत्री जी और उनकी पूरी टीम को इस ऐतिहासिक बजट के लिए धन्यवाद देती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.