छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री अजीत जोगी की अचानक तबियत खराब, नारायणा अस्पताल में भर्ती, हालत चिंताजनक,

कमरुन निशा
रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्हें नारायणा अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अजीत जोगी को सुबह बीपी लो होने के कारण दिक्कत हो रही थी और उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उन्हें नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वही, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित जोगी से दूरभाष पर चर्चा कर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अमित जोगी से चर्चा में उन्हें आश्वस्त किया कि चिंता न करें अजीत जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में राज्य सरकार द्वारा हर संभव पहल की जाएगी।
डॉ सुनील खेमका ने मीडिया को दी जानकारी…
हमेशा की तरह अजित जोगी अपने घर मे व्हील चेयर पर टहल रहे थे। वे इमली खा रहे थे, अचानक इमली का बीज गले मे अटक जाने से उनकी हार्टबीट रुक सी गई थी। लेकिन अब उनकी हार्टबीट को नार्मल कर लिया गया है। अभी हालात गंभीर है, 2 दिन तक उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। एयर एंबुलेंस के ज़रिए बाहर लेजाने की बात से उन्होंने इनकार किया है। इसकी ज़रीरत अभी नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *