Monday, October 19, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

kamrun nisha.


कोरिया / आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आयोग द्वारा जिले के क्रिटिकल मतदान केंद्रों सहित कुल 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों में अर्थात 153 मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग कराया जाना है। चयनित मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग संबंधी उपकरण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर द्वारा चयनित फर्म द्वारा स्थापित किया जाएगा। जिला स्तरीय समन्वय, डाटा, संधारण, मॉनिटरिंग एवं मतदान केन्द्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्थाओं संबंधी आवश्यक तैयारी एवं मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री सुखदेव पटेल को सहायक नोडल तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री राकेश कुमार को नेटवर्क ऑपरेटर एवं फील्ड समन्वय बनाया गया है।