होली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, वोट करेंगे, तभी तो बढ़ेंग…कलेक्टर

: वोट करेंगे, तभी तो बढ़ेंग…कलेक्टर

मनेन्द्रगढ़// मतदान जागरूकता अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने स्वीप कैलेंडर तैयार किया है, एवं संबंधित विभाग प्रमुख को तय स्वीप गतिविधियों का संपादन करने के निर्देश दिए गये हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट ने शांतिपूर्ण तरीके से स्वीप आयोजन एवं मतदान प्रक्रिया करने का आह्वान किया है। जिले के सबसे कम मतदान वाले बूथ को सूचीबद्ध करके जनभागीदारी से SVEEP गतिविधि को करना परिणात्मक साबित होगा। इसी कड़ी में समस्त ग्राम पंचायत में महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मतदान जागरूकता अभियान चलाना शुरू कर दिए हैं। जिसके तहत नारा लेखन, शपथ कार्यक्रम, प्रभात फेरी जैसे आयोजन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। इस बार स्थानीय गैर राजनीतिक स्थानीय लोगांे को स्वीप बैनर में जगह मिलेगी, साथ ही मतदान जागरूकता से संबंधित शार्ट वीडियो स्वयं का बनाकर शेयर करने वाले युवाओं, श्यान(बुजुर्ग), दिव्यांग जानांे का वीडियो स्थानीय केबल चैनलों में प्रसारित करने की कार्य योजना बनाई गई है। मतदान जागरूकता संबंधित नवाचार करने वाले गैर राजनीतिक स्थानीय लोगों को जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके लिए गतिविधि करने के पूर्व निर्वाचन कार्यालय से अनुमति लेकर नियम के तहत कार्यक्रम पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाना होगा। इन सबकी जानकारी आज कलेक्टर सभाकक्ष में स्वीप प्रभारी अधिकारी श्री नितेश उपाध्याय ने दी।


: होली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय

मनेन्द्रगढ़// होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते नियन्त्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं जिला कोरिया में सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी खोवा, मावा, कुन्दा इत्यादि खाद्य के आपूर्ति की आशंका बढ़ जाती है। जिसके कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। दोनों जिले के समस्त मिठाई दुकानों का सतत् एवं सघन निरीक्षण किया जा रहा है। मिलावट की आशंका के मद्येनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विनोद कुमार गुप्ता एवं टीम द्वारा मेसर्स हजारी होटल, गांधी चौक, मनेन्द्रगढ़ से काजू कतली का, मेसर्स सोनी टी स्टॉल, हल्दीबाड़ी चिरमिरी से चमचम एवं मेसर्स जोधपुर राजस्थान स्वीट्स, महलपारा चैक, मेन रोड बैकुण्ठपुर से खोवा का विधिक नमूना लेकर परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर भेजा गया है।


: बेमौसम बरसात से हुई फसल क्षति की शिकायत तत्काल दर्ज करावें किसान

72 घंटे के भीतर टोल फ्री न. 18002660700 अथवा 14447 पर करें शिकायत

मनेंद्रगढ़/4/ जिले में असामयिक वर्षा दर्ज की गयी है, जिससे फसल बीमा अंतर्गत गेहूं सिंचित, गेहूं आसिंचित, चना, अलसी एवं राई सरसों अधिसूचित फसलों को नुकसान होने की स्थिति निर्मित हुई है। जिन किसानों के द्वारा इन फसलों का बीमा कराया गया है, ऐसे बीमित किसान का फसल नुकसान होने पर बीमा के प्रावधान के तहत वे बीमित किसान अपने फसल नुकसान की सूचना बीमा कम्पनी के पास शिकायत के रूप में दर्ज करा सकते है। कृषि विभाग द्वारा किसान भाइयों से अनुरोध किया जाता है कि अपने फसल क्षति के संबंध में क्रिन्यावयक बीमा कम्पनी एच.डी.एफ.सी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी को सीधे उनके टोल फ्री न. 18002660700 अथवा 14447 पर कॉल करके फसल नुकसान होने के 72 घंटे के भीतर शिकायत के रूप में दर्ज करा सकते है। फसल क्षति की सूचना देते समय किसान भाई अपने साथ अपनी फसल सम्बंधी जानकारी, किसान आवेदन आई.डी., खाता नम्बर, आधार नम्बर, भूमि सम्बंधी विवरण तथा मोबाईल नम्बर का विवरण जरूर साथ में रखें।

कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट के द्वारा कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं बीमा कम्पनी को संयुक्त दल गठित कर बेमौसम बारिश से हुई फसल क्षति का आकलन तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए हैं। फसल क्षति की सूचना उपरांत बीमित किसानों में से प्रभावित किसानों को उनके फसल नुकसान आकलन के आधार पर प्रावधान अनुसार क्षतिपूर्ति राशि प्रदाय की जायेगी। इसी प्रकार जिन किसानों ने फसल बीमा नहीं कराये हैं, वे सभी किसान अपने फसल क्षति की सूचना अपने ग्राम पटवारी की माध्यम से राजस्व विभाग को देते हुए आरबीसी 6-4 के तहत मुआवजा हेतु आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.