Tuesday, October 20, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के विधायक डाॅ. जायसवाल की अनुशंसा पर 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

कमरुन निशा
कोरिया 11 मई 2020/विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के विधायक डाॅ. विनय जायसवाल की अनुशंसा पर कलेक्टर ने जिले के विकासखंड खड़गवां एवं मनेन्द्रगढ़ में कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु सेनेटाईजर एवं मास्क निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राषि से ग्राम पंचायत खड़गवां, नगर पालिक निगम चिरमिरी, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ एवं नगर पंचायत झगराखाण्ड में सेनेटाईजर एवं मास्क निर्माण कार्य किया जायेगा। कलेक्टर ने संबंधित क्रियान्यवन एजेंसी को उक्त निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देष दिये हैं। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत खड़गवां के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिक निगम चिरमिरी के आयुक्त, नगर पालिका परिशद मनेन्द्रगढ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पंचायत झगराखाण्ड के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को संबंधित क्षेत्र के लिए क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।