Monday, October 26, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़राजनीतिसूरजपुर

जेपी नड्डा जी की सभा के लिए सूरजपुर हाई स्कूल मैदान तैयार 

kamrun nisha

जेपी नड्डा जी की सभा के लिए सूरजपुर हाई स्कूल मैदान तैयार 

//सूरजपुर/सरगुजा//
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की सभा के लिए सूरजपुर हाई स्कूल अग्रसेन मैदान पूरी तरह तैयार है। विदित हो कि कल 05 मई को श्री जेपी नड्डा जी सूरजपुर में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज के समर्थन में जन सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के इस चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिछले दिनों अंबिकापुर आगमन के बाद सरगुजा संसदीय क्षेत्र में ये दूसरी सबसे बड़ी जन सभा है। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लगातार दौरे से भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में ज़बर्दस्त उत्साह है।