आत्मानंद हाई स्कूल भट्टीपारा बैकुंठपुर में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव।

kamrun nisha.

आत्मानंद स्कूल हाई स्कूल भट्टीपारा बैकुंठपुर में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव।

जिला कोरिया बैकुंठपुर में 26 जून से नए शिक्षा सत्र 2024 की शुरूआत हो गई है। सभी स्कूलों में बड़े ही उमंग और उत्साह से “शाला प्रवेश उत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भट्टी पर बैकुंठपुर में दिनांक 26 जून को शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य सुनील मिश्रा की अगवाई में उपस्थित नगरपालिका बैकुंठपुर पूर्व उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता भानू पाल कांग्रेस पार्टी के नेता श्री विनोद शर्मा .Sahab tiwari varist nagrik dushyant kumar और अभिवावक उपस्थित रहे एवं अभिभावक गण सम्मिलित हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी और सरस्वती माता के छायाचित्र के समक्ष पूजा कर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुभारंभ किया। शाला प्रवेशोत्सव में आए नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाया और उनका अभिवादन किया. हर बच्चे को राष्ट्रीय मिठाई बूंदी के लड्डू के खिला कर मुंह मीठा कराया गया। अभिवादन और आयोजन के साथ शाला में प्रवेश कर रहे बच्चों में भी खुशी दिखी. बच्चों ने – गीत के माध्यम से शाला प्रवेश उत्सव का आनंद लिया। साथ ही उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण किया गया

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष भानु पाल ने अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया और कहा शिक्षा समाज में सामाजिक न्याय, समानता, एकता, और शांति को बढ़ावा देता है। शिक्षा समाज में गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता, अन्धविश्वास,एव अन्य सामाजिक बुराइयों को दूर करने में मदद करता है। शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा लगता है। श्री विनोद शर्मा के द्वारा बताया गया शिक्षा के बिना हम ज्ञान, समझ और सोचने की क्षमता से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने सभी बच्चों को समय पर विधालय पहुंचकर अध्ययन करने एवं अभिभावकों को अपने बच्चों को समय पर विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करे।आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य सुनील मिश्रा ने कहा आप देश के भविष्य हो। बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उपस्थित सभी ने बच्चोंको आशीर्वाद शुभकामनाएं ढेर सारी दिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published.