Wednesday, October 21, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

बैकुंठपुर कुमारचौक पर अनुराग ठाकुर का पुतला दहन करने पहुंचे कांग्रेसी

kamrun nisha.

बैकुंठपुर कुमारचौक पर अनुराग ठाकुर का पुतला दहन करने पहुंचे कांग्रेसी

बैकुंठपुर कोरिया। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर की टिप्पणी के विरोध पर कांग्रेस ने उनका पुतला फूंकने को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर एकत्र हुए। उसके बाद बैकुंठपुर कुमार चौक पर जमकर नारेबाजी करते हुए पहुंचे और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला दहन किया।
वही कांग्रेसजनों का कहना था कि भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर जैसे लोग इस देश का सम्मान नहीं करते हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में इस तरह के शब्द कहना बेहद शर्म की बात है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जिस प्रकार भाजपा के नेता ने अपमान जनक शब्द बोले हैं, वह निश्चित ही निंदनीय हैं।

कार्यक्रम पर मौजूद :- जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, महामंत्री बृजवासी तिवारी, वेदांती तिवारी,कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, प्रवीर भट्टाचार्य, भूपेंद्र यादव,सुमन दुबे, अशीष यादव, शैलेंद्र सिंह, रियाजउद्दीन,  बिहारी राजवाड़े, सुरेंद्र तिवारी, जीतू, अमित दुबे, मोनू मांझी, अशीष डबरे, अशीष अग्रहरी, हीरालाल साहू,विनोद शर्मा, मनोज दुबे,  विजय चक्रधारी, रामसाय, विक्रांत सिंह, दिलीप समेत अन्य कांग्रेस मौजूद रहे।