छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

प्रेस विज्ञप्ति (231 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन)

प्रेस विज्ञप्ति (231 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन)

           श्री सुनील भवर, कमाण्डेंट 231 बटालियन के नेतृत्व में 231 बटालियन द्वारा 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन 231 बटालियन मुख्यालय, जावंगा, गीदम जिला दंतेवाड़ा (छ.ग.) में किया गया। इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाहिनी द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान-2024” बाइक रैली का आयोजन किया गया ताकि स्थानीय नागरिकों में देशप्रेम की भावना को और प्रबल बनाया जा सके। इस रैली में स्थानीय नागरिकों तथा छात्रों ने भी बढ़-चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 231 बटालियन द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा रैली द्वारा यात्रियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए, जिसका नागरिकों व यात्रियों द्वारा आभार प्रकट किया गया व 231 बटालियन के जवानों के साथ उच्च स्वर में देश प्रेम के नारे लगाए।  



         वाहिनी की बस्तर क्षेत्र के दूरदराज इलाकों में तैनात कम्पनियों ने भी अपने आस-पास के क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय नागरिकों में राष्ट्रप्रेम से जोड़ने के लिए “हर घर तिरंगा अभियान-2024” चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहयोग मिला व नागरिकों द्वारा गर्मजोशी से जय हिंद, भारत माता की जय जैसे जोशीले नारे लगाए गए।

         ।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 231 बटालियन के कमाण्डेंट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया व अपना संक्षिप्त संबोधन दिया गया जिसमें जवानों से देश की एकता व समृद्धि में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया। उसके उपरांत श्री सुनील भवर, कमाण्डेंट ने इस वर्ष भारत सरकार द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पदक विजेता अधिकारियों एवं जवानों के नाम पढ़कर सुनाए जिसका सभी जवानों के द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया। इसके उपरांत जवानों को मिठाई वितरित की गई तथा 78 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वाहिनी के श्री गोपाल कुमार गुप्ता,

द्वितीय कमान अधिकारी, श्री सत्य नारायण तंवर, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉ. सुब्रता मण्डल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री प्रताप कुमार बेहेरा, उप कमाण्डेंट, डॉ. रवि प्रकाश सुनकर तथा वाहिनी के सभी जवान उपस्थित रहे साथ ही श्रीमती शर्मिला कड़ती, प्रधानाचार्य, कन्या शिक्षा परिसर, जावंगा, गीदम एवं श्री रेवेन्द्र झाड़ी, व्याख्याता, कन्या शिक्षा परिसर, जावंगा, गीदम ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर वाहिनी द्वारा आयोजित सवतंत्रता दिवस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *