जिले में 564 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया’’
kamrun nisha.

‘‘जिले में 564 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया’’
*कोरिया 26 अगस्त 2024/* कलेक्टर श्रीमति चंदन त्रिपाठी के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डा. आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आज जिले के सभी विकासखण्ड एवं एनआरएलएम के क्लस्टरों में 564 लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ग्रामीण विकास मंत्रालय, अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन- एनआरएलएम के तहत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 25 अगस्त को महाराष्ट्र के जलगाँव से देश भर की लखपति दीदियों को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया।
इसी कड़ी में जिले में 205 महिला स्व-सहायता समूह को 3 करोड़ 66 लाख रूपये का बैंक ऋण विभिन्न बैंकों के माध्यम से वितरण किया गया, 194 समूहों को 1 करोड़ 16 लाख 40 हजार रुपए की सामुदायिक निवेश निधि सीआईडी प्रदाय की गई एवं 78 महिला समूहों को 11 लाख 70 हजार रुपए रिवॉल्विंग फंड आरएफ की राशि प्रदाय की गई। इस अवसर पर जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण एवं ग्राम सरपंच, सीईओ जनपद, बैंक के अधिकारी एवं पीआरपी सहित महिला स्व-सहायता समूह की दीदियाँ उपस्थित थीं।

