स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने की पत्रकारों के लिए जीवन बीमा करने की वकालत , ( मुख्यमंत्री को लिखा पत्र )

कमरून निशा
छत्तीसगढ़ । प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव में कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में पत्रकारों की भूमिका एवं सक्रियता को देखते हुए मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना के इस दौर में मानव जीवन काफी कठिन दौर से गुजर रहा है,

ऐसे समय में प्रिंट मीडिया , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा वेब मीडिया से जुड़े साथी कोरोना से जुड़ी तमाम खबरों सहित अन्य खबरों को भी न केवल राज्य स्तर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंचा रहे हैं । ऐसे समय में उनके और उनके परिवार की सुरक्षा भी जरूरी है । श्री सिंहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया है कि

राज्य सरकार प्रिंट , इलेक्ट्रॉनिक एवम् वेब मीडिया से जुड़े पत्रकारों का जीवन बीमा कराए जाने की दिशा में सार्थक प्रयास करें । स्वास्थ्य मंत्री की इस सार्थक पहल से पत्रकार जगत में भी खुशी की लहर देखी जा रही है और उनमें उम्मीद जागी है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बारे में अवश्य गौर करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.