कोरियाछत्तीसगढ़

एक पेड़ माँ के नाम अभियान” के अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरिया में किया गया पौधरोपण

kamrun nisha.

” जिला कोरिया के अंतर्गत ,एक पेड़ माँ के नाम अभियान” के अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरिया में किया गया पौधरोपण
”एक पेड़ माँ के नाम अभियान” के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र, के औषधीय एवं सगंध प्रक्षेत्र में बांस, करौंदा एवं सीताफल का पौध रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कोरिया जिले के कृषकों को लीची, करौंदा एवं सीताफल का पौध वितरण किया गया। कृषि वैज्ञानिक विजय कुमार अनंत ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि वन ही जीवन है। अगर वन नहीं होगें तो जीवन संभव नहीं है, क्योंकि पेड़ों से ही हमें जीवनदायिनी आक्सीजन मिलती है और पर्यावरण सुरक्षित व हरियाली रहती है।
डाॅ. के. सी. राजहंस ने कहा कि शहर में चल रही गाडियों से निकल रहा धुआं ग्लोवल वार्मिंग का एक बहुत बड़ा कारण है, जिससे पर्यावरण नष्ट हो रहा है। हर नागरिकांे को कम से कम एक वृक्ष जरुर लगाएं।


वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख इंजी. कमलेष कुमार सिंह ने कहा कि पेड लगाना कृषि में टिकाऊ खेती को प्राप्त करने के लक्ष्य के लिए एक महत्पवूर्ण कदम है। पेड़ मिटटी, पानी की गुणवत्ता में सुधार करने और जैव विविधता को बढ़ाकर कृषि उत्पादकता में सुधार करने में मदद करते है। पेड किसानों को लकडी और गैर-लकड़ी उत्पादों से अतिरिक्त आय का स्त्रोत भी प्रदान करते हैं। इस अभियान में भूमि क्षरण और मरुस्थलीकरण को रोकने और भूमि को हरा-भरा करने की अपार क्षमता है। सरकार द्वारा शुरु किये गये मिषन लाइफ जो पर्यावरण के प्रति जागरुक जीवन शैली का एक जन आन्दोलन है।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के डाॅ. फूलचंद कंवर (प्रक्षेत्र प्रबंधक), श्री पंकज केषरवानी (कार्यक्रम सहायक कम्प्यूटर), कृषकगण एवं प्रक्षेत्र के मजदूर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *