कोरियाछत्तीसगढ़

♨️♨️♨️♨️♨️♨️ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जलाकर मशाल ।डी.ए.भत्ता पर कर रहे सरकार से सवाल।प्रेमाबाग से कुमार चौक तक मचा बवाल।।

kamrun niska

♨️♨️♨️♨️♨️♨️♨️
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जलाकर मशाल ।डी.ए.भत्ता पर कर रहे सरकार से सवाल।प्रेमाबाग से कुमार चौक तक मचा बवाल।।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरिया के बैनर तले अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 1 .केंद्र के समान महंगाई भत्ता 2.केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता 3.देय तिथि से दिए एरियर्स का भुगतान 4.240 दिन के स्थान पर 300 दोनों का अर्जित अवकाश नगदी करण इन मांगों को लेकर जिले के सभी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण प्रेम बाग धरना स्थल बैकुंठपुर से शाम 5:00 बजे कुमार चौक तक विशाल मसाल रैली निकल गई और जोरदार नारेबाजी के साथ सरकार तक अपनी आवाज पहुंचने की कोशिश की गई धरना प्रदर्शन के समर्थन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक जयसवाल जी उपस्थित रहे जिसमें कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सह संभाग संयोजक राजेंद्र सिंह दद्दा जी के नेतृत्व में मसाल रैली निकाली गई जिसमें फेडरेशन के संरक्षक शंकर सुमन मिश्रा,जिला संयोजक अशोक यादव,महासचिव विश्वास भगत, प्रवक्ता सुरेश एक्का ,कोषाध्यक्ष शिवलाल राजवाड़े , डिप्लोमा अभियंता संघ उप प्रांताध्यक्ष ए. के. मिश्रा,राजपत्रित अधिकारी संघ जिला अध्यक्ष डॉक्टर आर. एस. चंदे ,सर्व शिक्षक जिला अध्यक्ष समोद दुबे, शैक्षिक समन्वयक जिला अध्यक्ष भोलाराम साहू ,लघु वेतन कर्मचारी जिला अध्यक्ष ब्रह्मानंद ,वाहन चालक जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद राजवाड़े ,RHO संघ जिला अध्यक्ष श्रेयांश जायसवाल ,लिपिकवर्गीय कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष एम एल वर्मा ,वन कर्मचारी संघ सुधाकर पुरी ,छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश मिश्रा,राजस्व निरीक्षक संघ जिला अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह,राजस्व पटवारी संघ जिला अध्यक्ष भरत यादव,अजजा शा.सेवक संघ जिला अध्यक्ष चंद्रिका पैकरा एवं काफी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *