कार्यालय प्रदेश शिक्षक फेडरेशन. स्कूलों में फंड नहीं, परख के मॉक टेस्ट में दिक्कतें”राजेंद्र सिंह

kamrun nisha

जिला कोरियाा बैकुंठपुर कार्यालय प्रदेश शिक्षक फेडरेशन

“स्कूलों में फंड नहीं, परख के मॉक टेस्ट में दिक्कतें”राजेंद्र सिंह

स्कूलों को “परख सर्वेक्षण 2024” के मॉक टेस्ट आयोजित करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि शिक्षा विभाग से फंड उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

शिक्षकों को अपनी जेब से टेस्ट पेपर (ओएमआर शीट्स) की फोटोकॉपी करवानी पड़ रही है क्योंकि स्कूलों को अभी तक ग्रांट नहीं मिली है।

फंड की अनुपलब्धता के कारण स्कूलों के कामकाज में बाधा आ रही है, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी भी एक बड़ी समस्या है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के उप प्रांताध्यक्ष कोरिया ने अपूर्ण तैयारियों के साथ इन परीक्षाओं को आयोजित करने पर चिंता व्यक्त की है और स्कूल फंड के तुरंत वितरण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.